मुज़फ्फरनगर: बस यात्रियों को लूटने वाला गैंग बेनकाब, पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल बदमाश सहित 8 गिरफ्तार, जेब काटकर करते थे चोरी
मुज़फ्फरनगर मे बस यात्रियों को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मीरापुर थाना और एसओजी देहात की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद 8 बदमाश गिरफ्तार किए गए,जिनमें 2 घायल हैं। पुलिस ने इनके पास से तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बसों में यात्रियों के बैग और जेब काटकर चोरी करते थे। एक आरोपी अभी फरार है।