धौरहरा: महाराज नगर गांव में पीड़ित के घर में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाराज नगर में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। गांव निवासी राम लखन राजपूत के घर 16 मार्च को अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर पीली व सफेद धातु के आभूषण समेत नकदी पर हाथ स साफ कर दिया था। एक माह जाने के बाद भी चोरी कर नहीं हुआ खुलासा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से किया शिकायत।