धौरहरा: दुलही गांव के दबंगों ने गाड़ी हटाने के विवाद में पीड़ित और उसके परिवार की जमकर की पिटाई
धौरहरा तहसील क्षेत्र के पढुआ थाना अंतर्गत दुलही गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घर के सामने पिकअप खड़ी कर सामान उतार रहा था, तभी ट्रैक्टर- ट्राली से पहुंचे दबंगों ने गाड़ी हटाने को कहा कुछ देर होने पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पीड़ित व पीड़ित के परिवार की जमकर पिटाई कर दी।