विष्णुगढ़: ओरवाटांड में रसोईघर में घुसा 4 किलो का मॉनिटर लिजार्ड, मचा कोहराम; 60 किमी दूर से आकर सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
ओरवाटांड में रसोईघर में घुसा 4 किलो का मॉनिटर लिजार्ड, मचा कोहराम; 60 किमी दूर से आकर सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू। सरिया के ओरवाटांड गांव में एक घर के रसोईघर में करीब 3 फीट लंबा और 4 किलो वजनी विशालकाय मॉनिटर लिजार्ड घुसने से ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जीव ने रसोई का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे परिजन खौफजदा हो गए।