सिकंदरा: 50 हजार रुपये छिनतई मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ रहे खाली
सिकंदरा थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रहे खुटखट गांव निवासी दीनदयाल महतो से हुई छिनतई के मामले में दूसरे दिन रविवार शाम छह बजे तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एक कहा जल्द गिरफ्तारी होगी।