मुरैना नगर: मोबाइल ब्लास्ट के बाद आग की अफवाह से मची थी भगदड़, हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत,कराया पीएम
हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई थी वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया गया के मोबाइल ब्लास्ट होने के बाद आग लगने की अफवाह फैला दी गई थी जिसके बाद ट्रेन में भगदड़ मच गई और कुछ यात्री उतर गए और कुछ रेलवे ट्रैक पर आ गए, तभी दूसरे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।