पूरनपुर: स्मार्ट मीटरों से बढ़ी परेशानियाँ, व्यापार मंडल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर, युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। नगर अध्यक्ष युवा नितिन वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का उल्लेख किया गया।