देहरादून: शिमला बाईपास में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग बन रहे हैं सड़क दुर्घटनाओं का कारण
देहरादून के शिमला बाईपास क्षेत्र में विगत एक सप्ताह के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में अचानक इज़ाफा देखा गया है। इन हादसों की मुख्य वजहों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग को चिन्हित किया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही घटनाओं के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी एक प्रमुख कारण बनकर उभर रही है।