मेहरमा: डोय कर्बला मैदान में मुहर्रम जुलूस में कुमरडीहा और हरिपुर के बीच विवाद, पत्थर चले, 6 घायल, 4 रेफर
मेहरमा, मोहर्रम के जुलूस में रविवार को थाना क्षेत्र के डोय कर्बला मैदान पर कुमरडीहा एवं हरिपुर के बीच हुए विवाद में जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा की निगरानी में इलाज कर चार को किया रेफर दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है