कुशलगढ़: कुशलगढ़ के जंगलों में 'पुष्पा राज': सिस्टम की चुप्पी और सागवान पर तस्करों का 'काला ग्रहण'
राजस्थान सरकार के 'हरित प्रदेश' के संकल्प को कुशलगढ़ वन रेंज में वन माफिया खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। यहाँ के घने जंगलों में इन दिनों फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर कीमती सागवान के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और तस्करी का तांडव जारी है। आलम यह है कि रोजाना सैकड़ों की तादाद में हरे पेड़ों को धराशायी कर प्रकृति का सीना छलनी किया जा रहा है।