नजीबाबाद: किरतपुर में दो साल के बच्चे का टिकट मांगने पर झील परिसर में विवाद, जमकर मारपीट से कई लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
शनिवार को 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चिड़ियापुर निवासी वहाब, अदनान और अर्शलान अपने दो वर्षीय भतीजे अब्दुल्ला को लेकर झील पर नौका विहार कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने दो साल के बच्चे का भी टिकट मांगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।