Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बिहार: नालंदा जिले के 52 बूटी साड़ी को मिला जीआई टैग ,बुनकरों में खुशी का माहौल

Bihar, Nalanda | Jun 14, 2026
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक तथा बिहार सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प विरासत को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिसमे नालंदा जिले की प्रसिद्ध बावन बूटी साड़ी को जीआई टैग मिला है। बुनकरों ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया कि बिहार की प्राचीन बुनकरी परंपरा का एक अद्वितीय उदाहरण है। इस विशिष्ट वस्त्रकला में कपड

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.........................

 *अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के दिए गए निर्देश।* 

आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में "अधिनायक अनुदेशक" पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा किसी भी परिस्थिति में कदाचार की कोई संभावना नहीं रहने दें।

उन्होंने बताया कि दिनांक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वाली यह लिखित परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा के लिए बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अंतर्गत 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 12,696 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 09:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर लिखे अतिरिक्त नोट्स, सादा कागज, पेन, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मार्कर, व्हाइट फ्लूइड, ब्लेड एवं इरेज़र भी परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) तथा दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु 38 स्टैटिक दंडाधिकारी, 09 जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी तथा 04 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का टोल-फ्री नंबर 18003456323 निर्धारित किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है तथा नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को पूर्वाह्न 08:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा केंद्रों को 09 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दंडाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।

जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भी अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar  
Bihar Education Department 
Bihar Public Service Commission

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ......................... *अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के दिए गए निर्देश।* आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में "अधिनायक अनुदेशक" पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के संबंध में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा किसी भी परिस्थिति में कदाचार की कोई संभावना नहीं रहने दें। उन्होंने बताया कि दिनांक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वाली यह लिखित परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अंतर्गत 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 12,696 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय पूर्वाह्न 09:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर लिखे अतिरिक्त नोट्स, सादा कागज, पेन, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मार्कर, व्हाइट फ्लूइड, ब्लेड एवं इरेज़र भी परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) तथा दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु 38 स्टैटिक दंडाधिकारी, 09 जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी तथा 04 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का टोल-फ्री नंबर 18003456323 निर्धारित किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है तथा नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को पूर्वाह्न 08:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्रों को 09 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दंडाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गई है। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भी अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Bihar Public Service Commission

Nalanda, Bihar | Jul 27, 2026

Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Vijay Kumar Choudhary 
Shrawon kumar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
District Administration Patna 
#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#PragyaBhumiBihar
#BiharProgress
#DevelopedBihar
#NewBihar
#GoodGovernance

Samrat Choudhary CMO Bihar Vijay Kumar Choudhary Shrawon kumar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department District Administration Patna #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharProgress #DevelopedBihar #NewBihar #GoodGovernance

Nalanda, Bihar | Jul 27, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
.....................

1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड :- मुख्यमंत्री

मुख्य बिंदु :-

• भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में बिहार का हिस्सा 25 प्रतिशत है। दुग्ध क्षेत्र में नई क्रांति से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी जाएगी।

• बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये अलग से फेडरेशन बनेगा। बकरी के दुग्ध उत्पादन को फेडरेशन से जोड़कर उसके संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

• नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

• राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जायेंगे ताकि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध हो सके। सभी प्रखंडों में पशु की दवा उपलब्ध कराने को लेकर 1000 केंद्र बनेगा।

नालन्दा  27 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED द्वारा संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर उन्होंने 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए साथ ही पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की धरती ऐतिहासिक है। अखंड भारत में राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी थी। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना है। दुग्ध क्षेत्र में नई क्रांति से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी जाएगी। बिहार में दुग्ध क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध का उत्पादन करना है। इसके लिए पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण, उन्नत नस्ल, पशु स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मजबूत डेयरी अवसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये अलग से फेडरेशन बनेगा। बकरी के दुग्ध उत्पादन को फेडरेशन से जोड़कर उसके संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। बकरी पालन से जुड़े लाखों ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आय में वृद्धि होगी साथ दुग्ध क्षेत्र का दायरा और व्यापक होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा। जीविका दीदियां बकरी पालन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र बनाया जाएगा। आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयों, शीत श्रृंखला, विपणन नेटवर्क और नई परियोजनाओं के माध्यम से नालंदा को डेयरी उद्योग का महत्वपूर्ण हब विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार मनुष्य के साथ-साथ पशु की भी चिंता कर रही है। पशु अगर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो पशु उठाव वाहन की मदद से उसे शीघ्र ही इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी। राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जायेंगे ताकि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध हो सके। सभी प्रखंडों में पशु की दवा उपलब्ध कराने को लेकर 1000 केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल राज्य में दुग्ध एवं उसके उत्पादों की जरूरतों को पूरा करना ही नही है बल्कि 'सुधा' ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्द्धन और निर्यात क्षमता को बढ़ाकर बिहार के दुग्ध उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में बिहार का हिस्सा 25 प्रतिशत है। बिहार में 2500 नई समितियां को गठन किया गया है। 200 जगहों पर सुधा का नया आउटलेट खोला जाना है जिनमें से 88 के लिए स्थान का चयन हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में उपलब्ध सरकारी जमीन पर ग्रामीण हाट लगाया जाएगा, जिसमें दूध, सब्जी और मछली की बिक्री होगी। पिछले 6-7 महीने में करीब 2000 दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई परियोजनाएं राज्य में श्वेत क्रांति को नई गति देंगी, लाखों पशुपालकों की आय बढ़ाएंगी तथा विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नंद किशोर राम ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ० जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इं० सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, पशुपालन विभाग के निदेशक श्री उज्वल कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य अधिकारीगण, कॉम्फेड के पदाधिकारीगण, जीविका दीदियां, दुग्ध उत्पादक किसान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
#CMSamratChoudhary
#CMOBihar
#COMFED
#SudhaCafe 
#COMFEDInitiative 
#DairyGrowth 
#FreezerDistribution 
Vijay Kumar Choudhary 
Shrawon kumar 
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Animals&FisheriesDept 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ..................... 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- • भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में बिहार का हिस्सा 25 प्रतिशत है। दुग्ध क्षेत्र में नई क्रांति से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी जाएगी। • बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये अलग से फेडरेशन बनेगा। बकरी के दुग्ध उत्पादन को फेडरेशन से जोड़कर उसके संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। • नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। • राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जायेंगे ताकि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध हो सके। सभी प्रखंडों में पशु की दवा उपलब्ध कराने को लेकर 1000 केंद्र बनेगा। नालन्दा 27 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED द्वारा संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए साथ ही पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की धरती ऐतिहासिक है। अखंड भारत में राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी थी। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना है। दुग्ध क्षेत्र में नई क्रांति से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी जाएगी। बिहार में दुग्ध क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध का उत्पादन करना है। इसके लिए पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण, उन्नत नस्ल, पशु स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मजबूत डेयरी अवसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये अलग से फेडरेशन बनेगा। बकरी के दुग्ध उत्पादन को फेडरेशन से जोड़कर उसके संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। बकरी पालन से जुड़े लाखों ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आय में वृद्धि होगी साथ दुग्ध क्षेत्र का दायरा और व्यापक होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा। जीविका दीदियां बकरी पालन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र बनाया जाएगा। आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयों, शीत श्रृंखला, विपणन नेटवर्क और नई परियोजनाओं के माध्यम से नालंदा को डेयरी उद्योग का महत्वपूर्ण हब विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार मनुष्य के साथ-साथ पशु की भी चिंता कर रही है। पशु अगर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो पशु उठाव वाहन की मदद से उसे शीघ्र ही इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी। राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जायेंगे ताकि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध हो सके। सभी प्रखंडों में पशु की दवा उपलब्ध कराने को लेकर 1000 केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल राज्य में दुग्ध एवं उसके उत्पादों की जरूरतों को पूरा करना ही नही है बल्कि 'सुधा' ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्द्धन और निर्यात क्षमता को बढ़ाकर बिहार के दुग्ध उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में बिहार का हिस्सा 25 प्रतिशत है। बिहार में 2500 नई समितियां को गठन किया गया है। 200 जगहों पर सुधा का नया आउटलेट खोला जाना है जिनमें से 88 के लिए स्थान का चयन हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में उपलब्ध सरकारी जमीन पर ग्रामीण हाट लगाया जाएगा, जिसमें दूध, सब्जी और मछली की बिक्री होगी। पिछले 6-7 महीने में करीब 2000 दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई परियोजनाएं राज्य में श्वेत क्रांति को नई गति देंगी, लाखों पशुपालकों की आय बढ़ाएंगी तथा विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नंद किशोर राम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ० जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक इं० सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, पशुपालन विभाग के निदेशक श्री उज्वल कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य अधिकारीगण, कॉम्फेड के पदाधिकारीगण, जीविका दीदियां, दुग्ध उत्पादक किसान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Samrat Choudhary #CMSamratChoudhary #CMOBihar #COMFED #SudhaCafe #COMFEDInitiative #DairyGrowth #FreezerDistribution Vijay Kumar Choudhary Shrawon kumar Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Animals&FisheriesDept Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 27, 2026

Tejaswi Yadav जी के बस की बात नहीं है चुनाव लड़ना......... "बांकीपुर उप-चुनाव" को लेकर "मीडिया

Tejaswi Yadav जी के बस की बात नहीं है चुनाव लड़ना......... "बांकीपुर उप-चुनाव" को लेकर "मीडिया

Bihar, Nalanda | Jul 27, 2026

प्रेस विज्ञप्ति -7
नालन्दा।
.....................

आज दिनांक-25.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार "सेवा संकल्प के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोगरा हाई स्कूल, बिहारशरीफ से श्रम कल्याण मैदान तक प्रभात फरी निकाली गई जिसमें उप विकास आयुक्त, नालन्दा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, नालन्दा एवं अन्य शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी 20 प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में रंगोली, पेंटिंग, प्रश्न-उत्तरीय प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

NEET-2026 परीक्षा में उत्तीर्ण दो छात्र-जोरस्वी राय, पिता-श्री गोपाल शरण यादव एवं आशीष रंजन, पिता-श्री मनोरंजन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

साथ ही मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण Top-10 बच्चे आनन्द कुमार, पिता श्री रविकांत कुमार पंडित, दिव्या कुमारी, पिता श्री राजेश कुमार तथा सत्या राज, पिता श्री दिलीप कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीमति लवली कुमारी, रसोईया, मध्याहन् भोजन को उत्कृष्ट कार्य करने के कारण जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#PragyaBhumiBihar
#BiharProgress
#DevelopedBihar
#NewBihar
#GoodGovernance

प्रेस विज्ञप्ति -7 नालन्दा। ..................... आज दिनांक-25.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार "सेवा संकल्प के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोगरा हाई स्कूल, बिहारशरीफ से श्रम कल्याण मैदान तक प्रभात फरी निकाली गई जिसमें उप विकास आयुक्त, नालन्दा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, नालन्दा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ICDS, नालन्दा एवं अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर सभी 20 प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में रंगोली, पेंटिंग, प्रश्न-उत्तरीय प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। NEET-2026 परीक्षा में उत्तीर्ण दो छात्र-जोरस्वी राय, पिता-श्री गोपाल शरण यादव एवं आशीष रंजन, पिता-श्री मनोरंजन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण Top-10 बच्चे आनन्द कुमार, पिता श्री रविकांत कुमार पंडित, दिव्या कुमारी, पिता श्री राजेश कुमार तथा सत्या राज, पिता श्री दिलीप कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमति लवली कुमारी, रसोईया, मध्याहन् भोजन को उत्कृष्ट कार्य करने के कारण जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharProgress #DevelopedBihar #NewBihar #GoodGovernance

Nalanda, Bihar | Jul 25, 2026

बिहार: नालंदा जिले के 52 बूटी साड़ी को मिला जीआई टैग ,बुनकरों में खुशी का माहौल - Bihar News