पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी देशराज बंजारा उम्र 37 वर्ष निवासी नावनी चक ने बताया कि 15 जनवरी की शाम करीबन 6:30 बजे मेरे पिता घासीराम बंजारा उम्र 62 वर्ष का शव खजुरा वाला खेत का कुआ ग्राम नावनी में मिला है। चंदेरी पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।