रानीगंज: हरिपुर बरदैता गांव के समीप ननिहाल से घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर हालत में किया गया रेफर
जनपद जौनपुर के बहोरीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र कृपाल अपने ननिहाल दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खुझीकला गांव आए हुए थे। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह ननिहाल से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान पृथ्वीगंज रोड पर हरिपुर बरदैता गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगो