पिपरा: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तेतरिया गांव में छाया मातम
Pipra, Palamu | Jun 3, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी नागेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार यादव उर्फ बिट्टू की मौत मंगलवार सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। युवक गत 31 मई को वनस्पति पुल के समीप हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज है।