तमाड़ 1: तमाड़ में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
आज तमाड़ में अचानक आये भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जगह-जगह विशाल पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली तारों पर गिर गये, कई बिजली पोल भी धराशायी हो गये। उलीडीह ग्रिड से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग की टीमें नुकसान का आकलन व पता करने में जुटी हैं।