लोहारू: आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे लोहारू के किसान: कामरेड बलवान पूनिया
Loharu, Bhiwani | Jun 23, 2025 लोहारू अनाजमंडी में आज अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में किसानों ने खरीफ 2023 की कपास फसल के बीमा क्लेम में हुए 350 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं क्रांतिकारी किसान नेता कामरेड बलवान पूनिया ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक बीमा