ललितपुर: ललितपुर के कचनौंदा कला गांव में महिला ने आशा कार्यकत्री की गलत नियुक्ति के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत
ललितपुर के ब्लॉक बिरधा के ग्राम कचनौंदा कला निवासी महिला ने जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि उसके गांव में आशा कार्यकर्ती की नियुक्ति गलत तरीके से हुई है महिला ने जिला अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर नियुक्ति को निरस्त किए जाने और पूरे मामले की जांच कराई जाने की मांग की है।