हनुमानगढ़: जंक्शन के रॉयल होटल में देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार दोनों महिला और पुरुष को कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के रॉयल होटल में देह व्यापार करने के मामले में गिरफ्तार दोनों महिला व पुरुष को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। इससे पहले तीनों के खिलाफ हनुमानगढ़ महिला थाना में पीटा एक्ट के संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल महिला थाना प्रभारी राजन दीप कौर कर रही है।