बोध गया: गया से श्रीनगर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सौंपा ज्ञापन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 25, 2026 गया सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी से मिलकर गया जंक्शन से श्रीनगर तक सीधी यात्री ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के हजारों सैनिक जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, जिन्हें घर आने-जाने में काफी परेशानी होती है।