शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने किसानों के नलकूपों पर चोरी की वारदात में गांव दभेडी डेरा के आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 21, 2026 रविवार की शाम 4:30 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 17 व 18 जून की दरमियानी रात में औदरी, अजीजपुर, काला माजरा, केरटू व सूबरी गांव के जंगल में नलकूपों पर चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटनाओं में एक अभियुक्त के रूप में थाना क्षेत्र के गांव दभेडी डेरा निवासी पवित्र पुत्र गुरमुख सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।