ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड पर थोक विक्रेता की दुकान से सेंध काटकर नकदी व मंगलसूत्र की चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित थोक विक्रेता की दुकान में सेंध काटकर नकदी समेत आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूरे मालिन मजरे कंदराँवां गांव के गुड्डू ने बताया कि उसकी कस्बे के बस स्टैंड पर ज्ञान एजेंसी के नाम से थोक सामान बेचने की दुकान है।जिसमें सेंध काटकर 70 हजार रुपये की नकदी व मंगलसूत्र चोरी कर लिया है।