डिंडौरी: दामी तितराही के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जोरदार टक्कर,दोनो मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल,जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर
दामी तितराही गांव के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गए जिसके चलते दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जबलपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:30 अचानक दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते हादसे में दोनो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।