डीग: ऑनलाइन साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 1.83 करोड़ की ठगी में म्यूल खाता धारक को किया गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.83 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “हंटर” के अंतर्गत की गई।