राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रविवार दोपहर करीब 2:00 भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटाना चाहती है। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों को तोड़ रही है और इसकी शुरुआत उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से हो गई है।