बिशुनपुरा: मोटरसाइकिल से गिरकर भाई-बहन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बिशुनपुरा निवासी राजू यादव एवं उसकी बहन राधिका देवी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी चंद्र देव प्रसाद यादव की पत्नी राधिका देवी अपने मायके बिशुनपुरा से शनिवार की देर शाम भाई राजू यादव के साथ मोटरसाइकिल से भोजपुर लौट रही थी। इस दौरान भोजपुर गांव में ही यह घटना घटित हो गई।