मकेर: मकेर दादनपुर में चोरों ने दरवाजे पर बांधे गए भैंस के बच्चे को किया गायब।
Maker, Saran | Apr 19, 2024 शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में वहां के राजकुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक का कहना है कि वह एक किसान है तथा कृषि कार्य के अलावे वे पशुपालक भी है। चोरों ने दरवाजे पर बंधे हुए भैंस समेत पांच पशुओं में से एक को गायब कर दिया। काफी खोजबीन की किंतु पता नहीं चला। अंत में थक हार कर यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।