गुमला: माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा गुमला में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Gumla, Gumla | Jun 10, 2026 माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आज बैडमिंटन टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, मिक्स्ड डबल्स एवं किड्स कैटेगरी में मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।