खानपुर: खानपुर कस्बे में वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा
खानपुर कस्बे में आज सोमवार को दोपहर 3 के लगभग वैश्य समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया वहीं धूमधाम से कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के पश्चात महिला महासमिति द्वारा भगवान बालक महावीर का पालना जुलाई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात समाज का वात्सल्य भोज भी हुआ।