सिवनी जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश मध्यरात्रि जिले के सभी थाना और चौकियों में विशेष कांबिंग गश्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मध्य रात्रि से शनिवार सुबह तक चले इस अभियान में 9 स्थायी वारंट और 30 गिरफ्तारी वारंट तामील किये।