अमरोहा: भाजपा नेता मनीष कुमार दक्ष को अमरोहा नगर कोतवाली में सिपाही ने दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Aug 1, 2026 अमरोहा में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष कुमार दक्ष से नगर कोतवाली में कथित अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सिपाही कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "थाने की तरफ झांक मत जाना।" इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।