बांका: बांका शहर में छेड़खानी युवक को पड़ी महंगी, युवती व लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
Banka, Banka | Jul 5, 2026 शहर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सामने रविवार की सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती से कथित तौर पर छेड़खानी करने वाले युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर कथित रूप से फब्तियां कस दीं। इससे आक्रोशित युवती ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।