रतनगढ़: गांव हामूसर में विधायक पूसाराम गोदारा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
रतनगढ तहसील के गांव हामूसर में आज ग्रामीणों की ओर से आयोजित U-23 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा किया गया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।