घुवारा: बारों में बंटवारे के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद
बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारौं में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दयाराम पाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों बलराम पाल, लखन पाल और रामकिशन पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर चोट की धाराएं बढ़ाई गई थीं।