पीलीबंगा: आयलकी गांव में पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
आयलकी गांव में पिता पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में गोलूवाला पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अमरचंद निवासी अयालकी ने आरोप लगाया कि लगभग एक दर्जन नामजद एवं अन्य आरोपियों ने परिवादी व परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुक्तिमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।