गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में पिछले दिनों चक्की चल रहे दिनेश सिंह के साथ नामजदों ने लाठी डंडों व फरसा से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित के बेटा पंकज सिंह की तरफ से तीन लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।