पीलीभीत: बूंदीभूड़ में महिलाओं पर लाठीचार्ज, भाकियू ने पहुंचकर जानकारी की हकीकत
पीलीभीत। के बूंदीभूड़ में नई शराब भट्टी खुलने के विरोध के दौरान हुए लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह एवं सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव ने कहा कि गांव में शराब भट्टी खुलने से नौजवानों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में महिलाओं को चोटें आईं है।