बीना: ढोल ग्यारस पर नरसिंह मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा, विमान में बैठकर जल विहार करने निकले ठाकुर जी
Bina, Sagar | Sep 15, 2024 जल झूलनी ग्यारस पर परंपरा अनुसार प्रति वर्ष नरसिंह मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है। जिसमें भगवान राजसी ठाट-बाट से नई पोशाक पहनकर विमान में सवार होकर जल बिहार के लिए निकलते हैं। वहीं शनिवार को नरसिंह मंदिर से विमान में सवार होकर भगवान लड्डू गोपाल निकले। नगर भ्रमण के बाद रात में विमान मोतीचूर घाट पहुंचे जहां पर जल विहार कराया गया।