सुसनेर: बकरीद से पहले विहिप-बजरंग दल मुस्तैद, गौ-तस्करी रोकने हेतु तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बकरीद पर्व को देखते हुए विहिप और बजरंग दल का गौ रक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेशव्यापी योजना के तहत शुक्रवार शाम 4 बजे डग रोड स्थित तहसील कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रामेश्वर दांगी को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहार के दौरान अवैध गौ-वंश तस्करी को लेकर निगरानी रखे व कार्रवाई करे