सूरतगढ़: राजियासर पुलिस ने NH-62 पर गश्त के दौरान अवैध देशी कट्टा व 4 कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
सूरतगढ़ सर्किल की राजियासर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयनगर पुलिया एनएच-62 के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से रविवार सुबह मिली जानकारी के मुताबिक तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी भानीशंकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।