अजीतमल: क्रिटिकल हेल्थ केयर सेंटर जनपद से जाने पर सपा जिलाध्यक्ष का बयान, समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से समर्थन देगी
औरैया में सरकार द्वारा क्रिटिकल हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना होनी थी। जिसके लिए सरकार द्वारा बजट भी पारित कर दिया गया था। मगर जिला प्रशासन द्वारा उसके लिए रास्ता मुहैया नहीं कराया जा सका। जिसके चलते केयर सेंटर आगरा के लिए स्थानांतरित हो गया है। इस पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जिस तरह से सेंटर स्थानांतरित हुआ है वह सही नहीं है।