मनेर: रत्नटोला के एक युवक से साइबर अपराधियों ने ₹27 हजार की ठगी की
Maner, Patna | Apr 5, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के रत्नटोला गांव के रहने वाले राजन कुमार से साइबर अपराधियो ने झांसा देकर 27 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है। मामला रविवार की रात करीब 8:11 की बताई जा रही है।