विभागीय निर्देश के आलोक में पुलिस टीम ने आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को अभ्या ब्रिगेड कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून, साइबर अपराध, फ्रॉड से बचाव, साइबर हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्राओं को हर प्रकार से सबल बनाना है।