खलीलाबाद: सियरा साथा गांव निवासी 50 वर्षीय वृद्ध की घर में बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से हुई मौत
सियरासाथा निवासी 50 वर्षीय सूर्यपाल पुत्र उमाकांत की शनिवार सुबह घर में बिजली की मोटर का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आवश्यक विधिक हो रही है