राजगढ़: राजगढ़ के अधिवक्ताओं ने मूल निवास प्रमाण पत्र के नियमों में सरलीकरण की मांग की, बार एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया
Rajgarh, Churu | May 22, 2026 मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार के नए आदेश से ग्रामीण आवेदकों को हो रही परेशानी को लेकर राजगढ़ बार एसोसिएशन ने आवाज उठाई है। उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहिताश महला के नेतृत्व में बार संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार राजगढ़ को पत्र लिखकर दस्तावेज प्रक्रिया में सरलीकरण कर पुराने दस्तावेज सूची लागू की मांग की है।कहा है कि नए नियम से ग्रामीण परेशान हैं।