सूरजपुर: शिवनंदनपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क, जनता से मिला उत्साहपूर्ण समर्थन
नगर पंचायत शिवनंदनपुर (विश्रामपुर) में गुरुवार सुबह 11 बजे कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी संजय सोनी एवं वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विनेश्वरी सान्डिल के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास, विश्वास और जनसेवा को मजबूत बनाने की अपील की।