हिलसा: बलभद्र सराय गांव में पति ने पत्नी को पीटा, पत्नी घायल और अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | May 3, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के कावा पंचायत अंतर्गत बलभद्र सराय गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान बलभद्र सराय गांव निवासी अखिलेश रविदास की पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।