श्योपुर: बैंगलुरू से श्योपुर आए युवक की साइलेंट अटैक से मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
श्योपुर। नगर पालिका के पीछे रहने वाले 27 वर्षीय सौरभ गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ की गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। सौरभ दो दिन पहले ही बेंगलुरु से श्योपुर लौटा था। वह वहां ठेकेदारी का काम करता था और छुट्टियों में घर आया हुआ था।