परिहार प्रखंड के पिपरा बिशनपुर स्थित एडी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। नाटक में बच्चों ने मतदान को अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य बताया। उन्होंने संदेश दिया