जानसठ: ककरौली पुलिस ने पुलिस के नाम पर ट्रको से अवैध वसूली के मामले मे एक आरोपी क़ो किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना ककरौली पुलिस ने हाईवे मार्ग पर पुलिस के नाम पर ओवरलोड वाहनों से 100 रूपये की अवैध वसूली के नाम पर एक आरोपी अमजद पुत्र अली अहमद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लगातार रात्रि में सड़कों पर अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी, जिसमे पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी क़ो जेल भेज दिया है।